
नई दिल्ली. जहां एक तरफ देश की राजधानी दिल्ली में MCD चुनाव कि धूम है। वहीं इन सबके बीच दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejeriwal) ने उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना (LG Vinay Kumar Saxena) पर आज जानकर निशाना साधा है। CM अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर BJP पर भी जमकर निशाना साधा। आज CM केजरीवाल ने कहा कि, उपराज्यपाल दिल्ली की जनता को खूब परेशान करते हैं। उन्होंने ही दिल्ली में हो रहे योग पर रोक लगाई है।
आइये, मिलकर दिल्ली की योगा क्लासेज़ को जारी रखें। https://t.co/YIJDDwnwKm
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 12, 2022
CM केजरीवाल ताहीं नहीं रुके वरन उन्होंने ये भी कहा कि, जिन्होंने योगशाला पर रोक लगाई है उन्हें खुद इसके लिए पाप लगेगा। उन्होंने आगे कहा कि, दिल्ली में योग क्लास बंद नहीं होंगे। इसके लिए उन्होंने एक वॉट्सऐप नंबर (7277972779) भी जारी किया।
इस मूदे पर CM केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली के लोग वॉट्सऐप पर मैसेज करके उन्हें अपनी राय बेबाक रूप से दे सकते हैं। इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि, “BJP वाले हमेशा गाली देते रहते है, मुझे खालिस्तानी बताते हैं। मैने कुछ गलत किया है तो मुझे जेल में बंद कर दो, लेकिन BJP वाले यह तो बताए कि 15 साल में आपने क्या काम किए। वे सिर्फ 15 सालों में अपने 5 काम बताए। लेकिन अब BJP को अपनी नफरत वाली राजनीति पूरी तरह से बंद करनी होगी।
इसके साथ ही सुकेश चंद्रशेखर को लेकर BJP पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि, उसको BJP वाले अपनी पार्टी में शामिल लें और उसको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाहिए। कम से कम उसकी ठगी की मनोहर कहानियां सुनने के लिए भीड़ आएगी और BJP की सभाओं में भीड़ तो होने लगेगी। वहीं BJP वालों को के कुछ टीवी चैनल्स है, उन टीवी चैनल्स को सुकेश चंद्रशेखर को अपना ब्रांड एंबेस्डर ही बना लेना चाहिए।