Photo Credit tiwtter-ANI
Photo Credit tiwtter-ANI

    Loading

    पंजाब: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉ. गुरप्रीत सिंह शादी करने जा रहे हैं। सीएम भगवंत मान की इस शादी में सिर्फ स्पेशल गेस्ट ही शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भगवंत मान के बेहद एक करीबी परिवार से गुरप्रीत सिंह ताल्लुक रखती हैं। गुरप्रीत सिंह को उनकी मां भी पसंद करती हैं। बता दें कि भगवंत मान अपनी पहली पत्नी से तलाक ले चुके हैं।

    बता दें कि भगवंत मान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, राजनीति में आने की वजह से उन्हें बहुत कुछ खोना पड़ा। भगवंत मान का उनकी पत्नी से 2015 में ही तलाक हो गया। उन्होंने बताया था कि, ‘मेरी अब मेरे बच्चों से फोन पर भी बात नहीं होती। शायद मैं अपने परिवार को समय नहीं दे पाता था, इस वजह से मुझे अपनी पत्नी से दूर होना पड़ा। हमने आपसी सहमति से ही तलाक लिया था।

    भगवंत मान आज पंजाब के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कॉमेडियन के तौर पर की थी। भगवंत सिंह ने पटियाला स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी में इंटर कॉलेज कंपटीशन के दौरान दो गोल्ड मेडल भी जीते। उन्होंने अपना पहला कॉमेडी एल्बम जगतार जग्गी के साथ किया था। यह अल्बम काफी पॉपुलर हुआ था। उनका टेलीविजन प्रोग्राम ‘जुगून कहदां है’ भी काफी लोकप्रिय हुआ। दोनों ने मिलकर कनाडा और इंग्लैंड में भी काफी शो किए है। इसके अलावा भगवंत मान ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ शो में भी नज़र आ चुके हैं।