Rahul
File Pic

    Loading

    महाराष्ट्र : भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर (Veer Savarkar) को लेकर कांग्रेस नेता (Congress) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कथित तौर पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने अंग्रेजों को लिखे एक पत्र में कहा, “सर, मैं आपके सबसे आज्ञाकारी सेवक बने रहने की विनती करता हूं” और उस पर हस्ताक्षर किए। सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की। उन्होंने डर के मारे पत्र पर हस्ताक्षर करके महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi), जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) और सरदार पटेल (Sardar Patel) जैसे नेताओं को धोखा दिया। उनके इस बयान के बाद अब बवाल मच गया है।  

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस बयान के बाद काफी विरोध हो रहा है। बीजेपी के कई नेता  उनका पुरजोर विरोध रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की है। वहीँ मनसे प्रमुख राज ठाकरे राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने का इलाज कर दिया है।  

    वहीँ उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी के बयान से किनारा करते हुए कहा, देश के लिए सावरकर का योगदान अमूल्य है। उनके हिंदुत्व के विचारों का हम कल, आज और आने वाले कल में भी सम्मान करते रहेंगे। उनके लिए हमारे मन में हमेशा आदर है।

    वीर सावकार को लेकर इससे पहले भी राहुल गांधी ने बयान दिया था जिससे नाराज होकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि महाराष्ट्र की जनता वीर सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। राहुल गांधी ने कहा था कि  सावरकर अंडमान में जेल जाने पर अंग्रेजों के लिए दया याचिकाएं लिखीं और अंग्रेजों के लिए और कांग्रेस के खिलाफ भी काम किया।

    वहीं दूसरी ओर भारत जोड़ो यात्रा’ के एक प्रोग्राम में राहुल गांधी की मौजूदगी में राष्ट्रगीत की बजाए एक गलत गाना बजने का मामला सामने आया। घटना को लेकर एक वीडियो  भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बीजेपी ने इस वीडियो को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला है।