घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन चाहते हैं ? तो जानिए रांची के इन खूबसूरत जगहों के बारे में

    Loading

    नई दिल्ली : झारखंड की राजधानी रांची प्रदेश का तीसरा सबसे प्रसिद्ध शहर है। रांची को झरनों का शहर कहकर भी पुकारा जाता है। यह शहर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। साथ ही यह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गृह नगर भी है। इसके अलावा, पर्यटन के लिए रांची भी जाना जाता है। इस शहर के आसपास घूमने के लिए कई परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। हर साल काफी संख्या में पर्यटक रांची घूमने आते हैं। अगर आपको रांची की इन खूबसूरत जगहों के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं ……

    1.टैगोर हिल 

     

    इस हिल का नाम रविंद्रनाथ टैगोर के नाम पर रखा गया है। इतिहासकारों की मानें तो यह जगह टैगोर की पसंदीदा जगहों में से एक था। यह 300 फ़ीट ऊंचाई पर स्थित है। टैगोर हिल पर्वतारोहियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

    2.पहाड़ी मंदिर

    यह मंदिर समुद्रतल से 2140 फ़ीट ऊंचाई पर स्थित है। इस मंदिर में भगवान शिवजी की प्रतिमा स्थापित है। श्रधालु 300 सीढ़ियां चढ़कर शीर्ष पर पहुंचते हैं और बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।हर साल यह पर्यटकों की भीत लगी रहती है।

    3 .रांची झील 

    झीलों के शहर कहे जाने वाला रांची अपनी विविधताओं के लिए काफी प्रसिद्ध है। साल 1842 में रांची झील का निर्माण करवाया गया था। इस झील में बोटिंग की भी सुविधा है। काफी संख्या में पर्यटक रांची झील बोटिंग के लिए आते हैं। आप भी अपनी यात्रा येसी रोमांच भरी और खूबसूरत करना चाहते है तो एक बार यह जरूर आएं।

    4. सूर्य मंदिर

    यह मंदिर रांची से 37 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर संगमरमर से निर्मित है। इस मंदिर में 18 पहियों और 7 घोड़ों के रथ पर भगवान सूर्य विराजमान हैं। हर साल 25 जनवरी को सूर्य मंदिर के प्रांगण में मेले का आयोजन किया जाता है।