File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020)  में भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। टीम ने आज सुबह खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। इसके साथ ही देश की उम्मीदों को बरकरार रखा है। भारत की बेटियों को इस जीत के बाद हर तरफ से बधाई मिल रही है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Sports Minister Anurag Thakur), यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने महिला हॉकी टीम की इस जीत पर उन्हें बधाई दी है। 

    बता दें कि देश के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा कि महिला हॉकी टीम ने इतिहास बना दिया है। पहला दफा हम सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। 130 करोड़ भारतीय देश की महिला हॉकी टीम के साथ हैं। 

    अनुराग ठाकुर का ट्वीट-

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि टोक्यो ओलंपिक में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया है। सम्पूर्ण देश को गौरवान्वित करने वाली इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई। ईश्वर से कामना है कि आपकी सफलता का यह क्रम सतत जारी रहे।

    योगी आदित्यनाथ  का ट्वीट-

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि एक और एतिहासिक कामयाबी। पुरुष टीम के बाद अब भारत की महिला हॉकी टीम भी टोक्यो ओलम्पिक के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है। सभी देशवासियों को बधाई।

    अरविंद केजरीवाल का ट्वीट-

    प्रियंका गांधी का ट्वीट-

    केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि आज भारत के लिए बहुत बड़ा दिन है। हमारी महिला और पुरुष हॉकी टीम का ओलंपिक सेमी​फाइनल में पहुंचना ही अपने आप में इतिहास रचना है। 49 साल बाद भारत ओलंपिक में सेमी​फाइनल खेल रहा है।