नई दिल्ली: टीम इंडिया ने अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को एक बार फिर मात दी है। रोहित शर्मा की भारतीय टीम ने बाबर आजम की सेना को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही भारत ने वर्ल्ड कप में लगातार आठवीं बार जीत हासिल की है। भारत ने पाकिस्तान को 191 रन पर सिमट दिया था और 192 रन का पीछा करते 31 वें ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इस शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। कई जगह पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया।
Again n again victory for India! #INDvsPAK #Baap_Baap #indiawon pic.twitter.com/mdh2Rbb4Qf
— jay suryawanshi (@surya15jay) October 14, 2023
वहीं भारत के जीत के बाद कई फैंस ट्वीट्स पर पाकिस्तानियों के जमकर मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर भारत (IND vs PAK) की ऐतिहासिक जीत के बाद फैंस के रिएक्शंस खूब वायरल हो रहे हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर जीत के बाद लोगों ने जश्न मनाया।
#WATCH बिहार: टीम इंडिया की पाकिस्तान पर 7 विकेट से जीत के बाद पटना में जश्न का माहौल है। #ICCCricketWorldCup23 pic.twitter.com/lL9S9DhoLC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2023
7 विकेट से जीता भारत
बात करें मैच की तो, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए विश्व कप 2023 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान 191 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में 192 का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 30.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 192 रन बनाए। इस जीत के हीरो रहे कप्तान रोहित शर्मा ने 86 रन की पारी खेली। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर के साथ 77 रन की साझेदारी की।
Baap Baap होता है..!
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की विश्व कप में 8वीं जीत के बाद फैंस में ख़ुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर फैंस ट्वीट कर पाकिस्तान के मजे ले रहे है। बाबा लपेटो नमक ट्विटर यूजर ने लिखा, भारतीय क्रिकेट टीम से बार बार पिटने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अब पता चल गया है कि Baap Baap होता है..!
भारतीय क्रिकेट टीम से बार बार पिटने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अब पता चल गया है कि Baap Baap होता है..! #INDvPAK #Fixed
— बाबा लपेटू नाथ (@bhagalsanju) October 14, 2023
वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा बीटा पाकिस्तान तुमसे ना हो पाएगा ।
Baap Baap Hota hain 🔥
Chak De India 🇮🇳 pic.twitter.com/tHbz7NxtzC
— Viक़as (@VlKAS_PR0NAM0) October 14, 2023