Pic Credit: Twitter
Pic Credit: Twitter

    Loading

    आईपीएल का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। यह जितना फैंस (IPL Fans) को पसंद आता है उतना ही खिलाड़ियों (IPL Players) के लिए महत्वपूर्ण रहता है। इस साल का IPL 2021 आगामी 9 अप्रैल (9 April) से शुरू होने वाला है।जिसके लिए खिलाड़ियों की तैयारी भी शुरू हो गई है। सभी खिलाड़़ी आईपीएल के बायो-बबल में रहने के लिए पहुंच भी चुके हैं। बता दें कि IPL 2021 का पहला मैच मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम (RCB) के बिच होगा। वहीँ इस IPL में आपको कई नए चेहरे (New Face) भी देखने को मिलेंगे। जो अपनी परफॉरमेंस से फैंस का दिल जीतने को तैयार बैठे हैं। इस सीज़न मेंत मिलनाडु के ऑलराउंडर शाहरुख खान (ShahRukh Khan) भी नज़र आएंगे। जिनके ऊपर कई दिग्गजों की नज़रें टिकी होंगी। यह पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम से खेलेंगे। 

    शाहरुख खान ने आईपीएल के 14वें सीजन के लिए प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।पंजाब किंग्स ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें शाहरुख़ खान को देखा जा सकता है। इस वीडियो में वह अभ्यास सत्र के दौरान नेट्स में गेंदबाज़ों की पिटाई करते नज़र आ रहे हैं।वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख़ हर गेंद पर चौका-छक्का मार रहे हैं।इस वायरल वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

    पंजाब किंग्स ने शाहरूख का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा। ‘शाहरूख खान वीडियो हिट कैसे नहीं होगी..’ इस वीडियो में शाहरुख़ खान शानदार बल्लेबाज़ी करते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को देख उनकी काबिलियत का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।साथ ही यह खिलाड़ी पंजाब किंग्स के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा सकता है। बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शाहरुख़ ने काफी शानदार पारियां भी खेली है।