Vishnu Deo Sai
ANI Photo

Loading

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) और नए राज्य मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 13 दिसंबर को रायपुर में होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), भाजपा प्रमुख जे.पी. नड्डा (JP Nadda) और पार्टी के अन्य नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है।

शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर दो बजे आयोजित होगा। राज्य में उपमुख्यमंत्री के लिए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू और विजय शर्मा शपथ ले सकते हैं। साव सांसद भी रह चुके हैं और विजय शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। वह विद्यार्थी परिषद के नेता भी रहे हैं। शपथ ग्रहण समरोह में कई अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ लें सकते हैं।

गौरतलब है कि राज्य में भाजपा के प्रमुख आदिवासी चेहरे साय को रविवार को यहां नवनिर्वाचित 54 भाजपा विधायकों की बैठक के दौरान विधायक दल का नेता चुना गया। राज्य की कुल 90 विधानसभा सीट में से भाजपा ने 54 सीट जीती हैं। 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार 35 सीट पर सिमट गई है। राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही।

विष्णु देव साय कुनकुरी विधानसभा सीट पर कुल 87,604 वोटों से जीत हासिल की। वे पहले मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री और 16वीं लोकसभा में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के सांसद रहे हैं और विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वह 2020 से 2022 तक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।