‘बसपन का प्यार’ गाने वाले बच्चे सहदेव दर्दे हुए दुर्घटना का शिकार, कराया गया अस्पताल में भर्ती

    Loading

    जगदलपुर: सोशल मीडिया पर बसपन का प्यार गाकर प्रसिद्धि हासिल करने वाले बच्चे सहदेव दर्दे एक बड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें सुकमा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जारहा है। 

    जानकारी के मुताबिक, मामला मंगलवार शाम का है। सहदेव दो पहिया वाहन पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ शबरी नगर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है। इस दौरान उन्हें सिर पर चार टांके भी दिए गए हैं।

    सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल 

    छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव का पहले लॉक डाउन में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह बचपन का प्यार गाना गया था। सहदेव का यह वीडियो स्कूल टीचर ने 2019 में उनका एक वीड‍ियो रिकॉर्ड किया था। सहदेव अपने क्लास के अंदर स्कूल यून‍िफॉर्म में बचपन का प्यार गाने को लड़खड़ाती लेक‍िन बुलंद आवाज में बसपन का प्यार ल‍िर‍िक्स के साथ गाते हैं। 

    सहदेव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया था। यह वीडियो इतना ज्यादा फेमस हुआ था था की टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के कलाकारों ने इसपर वीडियो बनाए थे। बच्चे का वीड‍ियो इतना वायरल हुआ कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सामने सहदेव से यह गाना गवाया था। यही नहीं  रैपर बादशाह ने भी इस गाने का र‍िमिक्स वर्जन सहदेव के साथ तैयार किया।