Aurangabad Municipal Corporation keeps a close watch on 33 people from Britain

    Loading

    औरंगाबाद : महानगरपालिका (Municipal Corporation) में सालों से रिक्त पदों (Vacant Posts) को भरने के लिए प्रशासन द्वारा शुरु की गई कवायद के बीच महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी (Municipal Commissioner Dr. Abhijit Chowdhary) ने अनुकंपा (Compassionate) के 64 लोगों को जल्द ही नियुक्ति देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के चलते अनुकंपा पर नौकरी पाने वालों में खुशी की लहर दौड़ी है। 

    महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी ने बताया कि औरंगाबाद महानगरपालिका में अनुकंपा तत्व पर गुट क और गुट ड के नियुक्ति देने के लिए 14 फरवरी को चयन समिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें कुल 64 उम्मीदवारों में से गुट क के 24 और गुट ड के 40 उम्मीदवारों को नियुक्ति देने को मान्यता दी गई है। जल्द ही उन 64 लोगों को नियुक्ति आदेश दिए जाएंगे। 

    बता दें कि सालों से औरंगाबाद महानगरपालिका में भरती प्रक्रिया को ब्रेक लगा हुआ है। गत 10 सालों में सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत्त के बाद भी भरती प्रक्रिया नहीं हो पा रही थी। महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी भरती प्रक्रिया को गति देने में जूटे है। कर्मचारियों की संख्या कम होने से महानगरपालिका के प्रतिदिन के कामकाज पर बुरा असर पड रहा है। उधर महानगरपालिका प्रशासन ने 123 पदों की भरती के लिए भी प्रयास तेज कर दिए है। जिसमें 6 से 7 पद क्लास-1 के होंगे। इसके अलावा जल्द ही मनपा में 64 अनुकंपा तत्व के कर्मचारियों की भरती होगी। आगामी कुछ महीने में 179 कर्मचारियों की भरती होने से महानगरपालिका के काम में बड़े पैमाने पर गति आकर करों की बकाया राशि अधिक पैमाने पर वसूल होगी। बल्कि, नागरिकों को भी प्रलंबित कामों से राहत मिलेगी।