BEST MIDI AC Buses

Loading

मुंबई: बेस्ट की सीएनजी बसों (CNG Buses) में आग (Fire) लगने कारण बेस्ट प्रशासन (BEST Administration) ने 412 बसों को सड़कों से हटा लिया था। इसका बेस्ट को जबरदस्त झटका लगा है। एक दिन में बेस्ट (BEST) के 4 लाख यात्री घट गए। बेस्ट के इस निर्णय से जहां यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है, वहीं बेस्ट को बड़ा नुकसान हो रहा है। 2,100 करोड़ रुपए के घाटे से जूझ रहे बेस्ट पिछले तीन वर्षों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए विभिन्न उपाय कर रहा है। 

बेस्ट में सफर करने वाले 23 लाख यात्रियों की संख्या से बढ़ कर 35 लाख यात्री प्रतिदिन पहुंच गई थी, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रख कर लिया गया बेस्ट प्रशासन का निर्णय उसको ही बड़ा झटका दे रहा है।

यात्रियों की संख्या में आई गिरावट

बेस्ट प्रशासन ने मुंबई में चलने वाले सैकड़ों बस मार्ग में से 36 बस मार्ग से सीएनजी की 412 बस हटा दी। जिससे बस के रोजाना यात्रियों की संख्या में 4 लाख यात्रियों की संख्या घट गई। इस समय बेस्ट की बस से रोजाना 35 लाख यात्री सफर करते थे जो घट कर 31 लाख आ गए।

यात्रियों की परेशानी बढ़ी

बेस्ट प्रशासन ने जानकारी दी जिस रूट से बसों को हटाया गया है, वहां 297 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही है। बेस्ट ने सीएनजी  की हटाई गई बसों के मार्ग पर दूसरे मार्ग पर चलने वाली बसों को लगाया है। जिससे जिन मार्गो से बस हटाई गई वहां के यात्रियों की भी परेशानी बढ़ गई। बेस्ट ने ऐसे समय बसों को हटाया है जब कक्षा 10 और 12 वीं की परीक्षा चल रही है। इससे स्कूली बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।