
मुंबई: राज्य में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगाने पर महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) पर विपक्ष आलोचना करते हुए कई हमले बोल रहा है। इस पर मुख्यमंत्री की काफी आलोचना की जा रही है। इसी का जवाब देते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा है कि, “कुछ लोग भाजपा की आलोचना कर रहे हैं। वे किसी भी मुद्दे पर आलोचना करते हैं। भाजपा के लोगों को टीका करने, आलोचना करने के लिए भारत रत्न पुरस्कार दिया जाना चाहिए।” राउत ने ऐसा एक पत्र परिषद में कहा।
राउत ने कहा, “ये आलोचक लोगों को मारना चाहते हैं। वहीं मुख्यमंत्री लोगों की जान बचाना चाहते हैं। कर्फ्यू लगाने में मुख्यमंत्री को कोई आनंद नहीं मिल रहा है।” संजय राउत आगे बोले कि, उद्धव ठाकरे देश के प्रधानमंत्री होंगे और निकट भविष्य में कई राजनीतिक भूकंप आएंगे।
संजय राउत बोले, “तीन दलों के नेताओं ने महाराष्ट्र का नेतृत्व करने का फैसला किया है। विपक्ष कह रहा था कि हमारा एक भी विधायक नहीं बंटेगा। लेकिन कुछ दिन रुकिए, हम देखेंगे कि क्या होता है। भविष्य में भी भूकंप आएगा और तब शिवसेना भवन केंद्र स्थान होगा।”
राउत ने कहा कि, कई लोग चाहते हैं कि उद्धव ठाकरे देश का नेतृत्व करें। शिवसेना सिर्फ एक पार्टी नहीं है, शिवसेना एक परिवार है और बालासाहेब हमारे परिवार के प्रमुख हैं। आज भी, उद्धव ठाकरे, बालासाहेब के शिव सैनिक के रूप में काम कर रहे हैं।