File Photo
File Photo

    Loading

    सिन्नर : नासिक-शिर्डी राजमार्ग (Nashik-Shirdi Highway) पर पथारे गांव के समीप हुए दुर्घटना में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने 20 लाख रुपए की मदद (Help) की है। राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis Government) ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के इलाज का खर्च वहन करने की घोषणा की थी, उसी के अनुरूप मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस से जरिए मरीजों (Patients) के परिजनों से संवाद साधा और उनके इलाज के लिए तत्काल 20 लाख रुपए देने का घोषणा की। सिन्नर के निजी और सरकारी अस्पतालों में दुर्घटना में घायल लोगों का इलाज जारी है।  

    मुख्यमंत्री सहायता कोष विभाग की ओर से बुधवार को यशवंत अस्पताल का दौरा किया और अस्पताल में दुर्घटना में जिन घायल लोगों का इलाज चल रहा है उनके के लिए 20 लाख रुपए की धनराशि दी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वीडियो काल के माध्यम से मरीजों से संवाद साधा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मरीजों से संवाद स्थापित करते समय मुख्यमंत्री ने मरीजों को आश्वस्त किया कि मरीजों को इलाज के लिए हर संभव मदद की जाएगी। कुछ मरीजों की हालत में सुधार होने के कारण उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जबकि कुछ मरीजों का अभी-भी इलाज जारी है। 

    घायलों को दी 20 लाख रुपए की मदद

    इलाज का खर्च मंगलवार तक नहीं मिल पाने के कारण कुछ मरीजों की सर्जरी रोक दी गई थी। इसके बाद जिला अधिकारी ने मुख्यमंत्री कार्यालय, प्रधान सचिव, न्यायपालिका के सदस्य, महासचिव विकास खड़गे और संयुक्त सचिव कैलास बिलोनिकर से संपर्क किया और उनसे मरीजों के इलाज के लिए निधि उपलब्ध कराने की अपील की। मुख्यमंत्री कार्यालय के मंगेश चिवटे ने इस संबंध में पत्र यशवंत अस्पताल को सौंपा और मुख्यमंत्री ने सरकारी कोष से इलाज के आवश्यक धनराशि भेज दी। मुख्यमंत्री ने राहत कोष से 70 लाख की राशि स्वीकृत की है, इस धनराशि में से इलाज के लिए स्वीकृत 20 लाख की धनराशि अस्पताल प्रबंधन के पास पहुंच गई है। 

    ये लोगों की उपस्थिति थी

    पूर्व विधायक राजाभाऊ वाजे, तहसीलदार एकनाथ बंगाले, मंडल अधिकारी माणिक गाडे, पटवारी आकाश हांडे, मुख्यमंत्री चिकित्सा कक्ष के मौली धुनलागंडे, गजानन नरलावर, डॉ. प्रथमेश पाटिल, नाशिक के योगेश म्हस्के, डॉ. संदीप मोरे, डॉ. अमोल मोरे, शिवाजी भोर, संजय सनप, शिंदे गुट के तहसील प्रमुख शरद शिंदे आदि मौजूद थे। 

    मरीजों को उपलब्ध कराया गया भोजन

    पूर्व विधायक राजाभाऊ वाजे ने घर से ही मरीजों को खाने के डिब्बे उपलब्ध कराये। संपर्क कार्यालय में परिजनों के ठहरने की भी व्यवस्था की। साथ ही मुख्यमंत्री शिंदे ने मरीजों का समय पर और उचित तरीके से इलाज करने के लिए डॉ. संदीप मोरे और उनके सहयोगियों की सराहना की।