नाशिक में अल्टीमेटम का एसटी कर्मियों पर असर नहीं, अभी भी काम पर नहीं लौटे 3, 000 कर्मचारी

    Loading

    नाशिक:  अनिश्चितकालीन हड़ताल (Strike) पर गए राज्य सड़क परिवहन निगम (एसटी) के नाशिक (Nashik) विभाग के कर्मचारी अब भी हड़ताल पर हैं। राज्य सरकार के अल्टीमेटम (Ultimatum) के बावजूद पिछले तीन-चार दिनों में 60 से 70 कर्मचारी ही काम पर लौटे हैं। लगभग 3,000 कर्मचारी अभी भी काम पर नहीं लौटे हैं। एसटी (ST)  राज्य सरकार में विलय की मांग को लेकर पिछले वर्ष दीपावली के बाद से राज्य भर में एसटी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। यह हड़ताल अभी-भी जारी है। 

    उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और परिवहन मंत्री अनिल परब ने 31 मार्च तक काम पर लौटने वाले एसटी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई वापस लेने की बात कही थी। 

    नाशिक संभाग में कुल 5,290 कर्मचारी

    हालांकि विलय की मांग पर अड़े नासिक संभाग के कर्मचारियों ने इस आह्वान का जवाब नहीं दिया। सरकार के आह्वान पर पिछले तीन-चार दिनों में 60 से 70 कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। नाशिक संभाग में कुल 5,290 कर्मचारी हैं, जिनमें से केवल 1,700 श्रमिकों ने ही काम करना शुरू किया है। अन्य कर्मचारी अभी भी हड़ताल पर हैं। उल्लेखनीय है कि एसटी बंद होने से हर दिन एसटी महामंडल को भारी आर्थिक नुकसान सहन करना पड़ रहा है, बावजूद इसके न तो महामंडल और न ही राज्य सरकार एसटी कर्मियों की मांग को स्वीकारने में दिलचस्पी दिखी रही है।