death
Representative Photo/Social Media

Loading

पिंपरी: एक किशोर उम्र की लड़की के अपहरण प्रकरण में पुलिस चौकी लायी गयी गोवा की एक 29 वर्षीय महिला ने पुलिस चौकी में ही खुदकुशी (Committed Suicide) कर ली। महिला ने चौकी के स्वच्छता गृह में अपनी जर्किन से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह चौंकानेवाली घटना पिंपरी-चिंचवड़ शहर (Pimpri-Chinchwad City) में निगडी थाने (Nigdi Police Station) की ओटास्किम पुलिस चौकी में घटी। 

पुलिस से मिली के अनुसार, निगडी थाना क्षेत्र में रहनेवाली एक 14 वर्षीय लड़की गोवा (Goa) में अपने रिश्तेदारों के यहां गई थी। तभी गोवा में उसकी मुलाकात 29 साल की एक महिला से हो गई। इस बीच, नाबालिग लड़की निगड़ी लौट आई। उसके बाद गोवा से यह महिला निगड़ी आई और नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गई। हालांकि लड़की के परिवार को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने पुलिस में शिकायत की कि लड़की गायब है। इसके अनुसार, 12 अप्रैल को निगडी थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

चाइल्ड हेल्पलाइन को मिली थी सूचना 

इसी बीच, अहमदनगर में चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की एक महिला के साथ है और उसका व्यवहार संदिग्ध है। तदनुसार, अहमदनगर पुलिस ने लड़की के बारे में पूछताछ की और उसके पिता से संपर्क किया। उसके बाद लड़की के पिता और निगड़ी पुलिस अहमदनगर गए। वहां से लड़की और महिला को हिरासत में लेकर निगड़ी थाने लाया गया। नाबालिग लड़की और उसके माता-पिता को बयान दर्ज कराने के लिए ओटास्किम पुलिस चौकी ले जाया गया। जब बयान दर्ज करने का काम चल रहा था तब गोवा की महिला चौकी के शौचालय में गई। हालांकि, जब वे जल्द ही वॉशरूम से बाहर नहीं आई तो पुलिस ने वॉशरूम का दरवाजा तोड़ दिया। तब देखा कि महिला ने शौचालय में लोहे के एंगल से फंदा लगाकर फांसी लगा ली थी।