गर्मी के पहले ही पानी की कटौती का संकेत? कम बारिश से पुणे के बांधों में पानी की कमी

Loading

  • उजनी (Ujani Dam) बांध में आधे से भी कम पानी
  • कम बारिश की वजह से पुणे में जल संकट का संकेत 

पुणे: पुणे (Pune) को पानी की आपूर्ति करने वाली खडकवासला श्रृंखला परियोजना के सभी चार बांधों के कैचमेंट एरिया में पिछले साल की तुलना में इस साल कम बारिश हुई है। इस मानसून में चारों बांधों में महज 70 फीसदी बारिश हुई है। यदि पिछले साल से तुलना करें तो पिछले साल मानसून सीजन में 9 हजार 266 मिमी बारिश हुई थी, जबकि इस साल सिर्फ 6 हजार 374 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 

 

मुठा नदी में कम छोड़ा गया पानी

कम बारिश के चलते इस साल बांध से मुठा नदी में बहुत कम पानी छोड़ा गया। जिसके चलते उजनी बांध में भी इस साल पानी का भंडारण आधे से भी कम है। पुणे शहर को चार बांधों खडकवासला, पानशेत, वरसगाव और टेमघर से पानी की आपूर्ति की जाती है। भीमा घाटी के बांध में कम बारिश के कारण पानी नहीं छोड़ा गया। नतीजतन, उजनी बांध में जल भंडारण पिछले साल की तुलना में कम है। आज की तारीख में उजनी बांध में 19.34 टीएमसी पानी जमा हुआ है, जो 36.09 फीसदी है। 

 

कैचमेंट एरिया में कम बारिश के कारण नहीं भरे बांध

भीमा और नीरा कैचमेंट एरिया में कम बारिश के चलते बांध नहीं भर सके। बांध के स्पिलवे से जितना अधिक पानी छोड़ा जाएगा, उजनी में जल भंडारण उतना ही बढ़ सकता है। इसके फलस्वरूप सोलापुर जिले की प्यास बुझाने की संभावना जल संसाधन विभाग ने व्यक्त की है। 

जून से सितम्बर तक बांध इलाकों में बारिश (मिलीमीटर में)

बांध                      2022            2023         अंतर 

टेमघर                   3427            2563         864

वरसगांव                2534            1631         903

पानशेत                 2535             1615         920

खडकवासला          770              565          205

मुठा कैचमेंट            9266           6374       2892

नीरा कैचमेंट           19,587         14,811      4776

कृष्णा कैचमेंट         37,454         30,878     6576