
जयपुर: भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राजस्थान के जयपुर में मंगलवार (29 नवंबर) को कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। इस मीटिंग में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) के साथ सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी मौजूद रहे। ‘गद्दार’ टिप्पणी विवाद के बाद ये पहला मौका था जब अशोक गहलोत और सचिन पायलट (Sachin Pilot) पहली बार साथ आए।
मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि, गहलोत ने कहा ‘‘राहुल गांधी हम सबके नेता है। जब उन्होंने (राहुल गांधी ने) कहा है कि एसेट्स (धरोहर) है तो फिर एसेट्स है। फिर चर्चा किस बात की। ”उन्होंने कहा ‘‘ हमारी पार्टी की सबसे बड़ी खूबी यही है। आजादी से पहले और आजादी के बाद, जो नंबर एक नेता होता है उनके अनुशासन में पार्टी चलती हैं। हमारे यहां राहुल गांधी के कहने के बाद कोई गुंजाइश नहीं रहती। ” पता हो कि, सीएम अशोक गहलोत ने कुछ दिनों पहले अपने पार्टी के नेता और डिप्टी सीएम सचिन पायलट को गद्दार कहा था। जिस पर राहुल गांधी ने कोई भी कमेंट करने से इनकार करते हुए दोनों (गहलोत और पायलट) को पार्टी की एसेट बताया था।
#WATCH | “Rahul Gandhi has said that Ashok Gehlot and Sachin Pilot are assets to the party,” Rajasthan CM & Congress leader Ashok Gehlot at Jaipur pic.twitter.com/rRfGN5ffPl
— ANI (@ANI) November 29, 2022
लोगों में बहुत उत्साह
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर गहलोत ने कहा कि, राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा शानदार निकलेगी। उन्होंने कहा, यात्रा को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। जो मुद्दे देशवासियों के दिल में है वही मुद्दे लेकर राहुल गांधी निकले हैं। ये पीएम मोदी और अमित शाह के लिए संदेश है। देश में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है, हिंसा हो रही है ये देशहित में नहीं है। हमारा मुख्य मुद्दा चुनाव जीतना है और वो हम जीत के दिखाएंगे। हमारी सोच पॉजिटिव है, हम नेगेटिव नहीं सोचते।
एक ऐतिहासिक यात्रा
वहीं, बैठक के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि, राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में अधिकतम उत्साह और ऊर्जा के साथ स्वागत किया जाएगा। यात्रा राज्य में 12 दिन बिताएगी। यह सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी के साथ एक ऐतिहासिक यात्रा होगी।
हम एकत्रित
कांग्रेस के महासचिव किसी वेणुगोपाल ने कहा कि, हम एकत्रित हैंं। इधर अशोक जी और सचिन पायलट जी ने कहा है कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी एक है। राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ही पार्टी के लिए संपत्ति हैं।