mayor Asha Lakra
File Photo

    Loading

    – ओमप्रकाश मिश्र 

    रांची : भाजपा (BJP) की राष्ट्रीय मंत्री (National Minister) सह रांची की मेयर आशा लकड़ा (Asha Lakra) ने राज्य के मुख्यमंत्री  (Chief Minister) हेमंत सोरेन (Hemant Soren) पर भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP Workers) के प्रति गंभीर आरोप लगाते हुए निशाना साधा। आशा लकड़ा ने कहा की हेमंत सोरेन की राज में भाजपा कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को मौत के मुहं में धकेला जा रहा है।

    मेयर ने जमशेदपुर में अपराधियों के हमले के शिकार भाजपा नेता सूरज कुमार सिंह की मौत पर दुःख व्यक्त किया। जमशेदपुर में भाजपा नेता सूरज कुमार सिंह पर अपराधियों ने 7 दिसंबर को हमला किया था। गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे पूर्व 14 नवंबर को पलामू जिले के हरिहरगंज में अपराधियों ने भाजपा युवा मोर्चा के सुमित श्रीवास्तव की हत्या कर दी थी। 22 सितंबर को भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीत राम मुंडा की मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पूर्व 21 जुलाई को जमशेदपुर में भाजपा नेता प्रकाश यादव की हत्या, 5 जुलाई को भाजपा के लातेहार जिला महामंत्री जयवर्द्धन सिंह की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। 

    पुलिस-प्रशासन ने उन्हें खुली छूट दे रखी है

    आशा लकड़ा ने कहा कि झारखंड में एक के बाद एक भाजपा नेता अपराधियों के निशाने के शिकार हो रहे हैं। फिर भी राज्य सरकार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवई नहीं कर रही है। अपराधियों के बढ़ते मनोबल से यह प्रतीत हो रहा है कि सत्ताधारी दल के इशारे पर पुलिस-प्रशासन ने उन्हें खुली छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि राज्य की गिरती कानून व्यवस्था हेमंत सरकार के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं की हत्या के बाद अब झारखंड में भी भाजपा नेताओं के साथ खूनी खेल खेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार को भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत का हिसाब देना होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत के खिलाफ पूरे राज्य में जोरदार आंदोलन होगा।