
नई दिल्ली/लखनऊ. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार,SBSP प्रमुख ओपी राजभर ने सपा और पूरे विपक्ष को आज एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल आज उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की बड़ी बात कही है। इस मामले पर राजभर ने कहा कि दरअसल वे राज्य के CM योगी के कहने पर ऐसा कर रहे हैं। वहीं उनका यह भी कहना था कि समाजवादी पार्टी को अब उनकी जरुरत नहीं रही है।
Lucknow, UP | Our party will support Droupadi Murmu in the Presidential elections, confirms SBSP chief OP Rajbhar pic.twitter.com/4O1qFmDoWw
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 15, 2022
इस मामले पर आज SBSP के अध्यक्ष ओ।पी। राजभर ने लखनऊ में कहा कि, “CM योगी ने मुझे बुलाकर कहा कि आप पिछड़े, दलित, वंचित की लड़ाई लड़ते हैं। आप द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें। मैंने उनसे मुलाकात की। जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह से भी मेरी मुलाकात हुई। उनसे बात होने के बाद हमने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान किया है।”
वहीं अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी पर अपनी खीज देखते हुए कहा कि, समाजवादी पार्टी के नेता को हमारी जरूरत नहीं है। प्रेस वार्ता में जयंत चौधरी को बुला लेते हैं, लेकिन ओपी राजभर को न बुलाना। राज्यसभा चुनाव आया तो राज्यसभा जयंत चौधरी को दे देना, MLC चुनाव में हमें न पूछना। उनकी तरफ से नजरअंदाज करने वाली चीजें हो रही हैं।”
गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (SP) की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भीती सोमवार को ही कहा था कि वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात करके पूछेंगे कि, क्यों विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के कार्यक्रम में वे आमंत्रित नहीं थे। बता दें कि आगामी 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है।