Keshav Prasad Maurya

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के  मार्गदर्शन में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा इस वर्ष 12 करोड़ 32 लाख पौधे रोपित करते हुए 54.17 लाख मानव दिवसों कि सृजन किया गया है। उप मुख्यमंत्री मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पौधों (Plants) को शत प्रतिशत जीवित रखने के लिए हर सम्भव उपाय किए जाएं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पौधों को लगाए जाने कहीं ज्यादा जरूरी है, उन्हें जीवित बचाके रखना।

    ग्राम्य विकास आयुक्त जी. एस. प्रियदर्शी (G. S. Priyadarshi) ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पर्यावरण को सुदृढ़ बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने वृक्षारोपण अभियान वर्ष 2022-23 के तहत 35 करोड़ वृक्षारोपण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिसमें ग्राम्य विकास विभाग द्वारा (मनरेगा) योजना के अन्तर्गत उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के निर्देशन में विभिन्न तिथियों में वृक्षारोपण के लिए अभियान चलाकर 12 करोड़ 32 लाख पौधों का रोपण किया गया। 15 अगस्त को 8,200 अमृत सरोवरों पर वृक्षारोपण कराया गया। 61 नदियों  के किनारे वृक्षारोपण कराया गया। 

    113.21 करोड़ रुपए धनराशि व्यय की गई

    उत्तर प्रदेश में कुल 90,496 सामुदायिक स्थलों पर वृक्षारोपण और 1,98,210 व्यक्तिगत लाभार्थियों की जमीनों पर वृक्षारोपण कराते हुए 54.17 लाख मानव दिवस सृजित करते हुए कुल 113.21 करोड़ रुपए धनराशि व्यय की गई।  मुख्य रूप से पीपल, नीम, आम, बेल, सागौन आदि वृक्षों का रोपण किया गया है। रोपित किए गये पौधों की शत प्रतिशत जीवंतता बनाये रखने के लिए सामुदायिक स्थलों पर 3 वर्ष के अनुरक्षण की व्यवस्था भी की गई है।