Picture Credit: YouTube
Picture Credit: YouTube

    Loading

    रोमानिया : आज कल लोग फोन में इतने व्यस्त होते है कि उनके आस-पास क्या हो रहा है। उन्हें कुछ खबर नहीं रहती है। एक कड़ी से जुड़ा एक मामला रोमानिया (Romania) से आया है। जहां सोशल मीडिया (Social Media) के कारण एक महिला की जिंदगी उजड़ गई। बता दें कि महिला फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग (Facebook Live Streaming) में इतनी व्यस्त थी कि उसके बच्चे क्या कर रहे है। इतनी सी भी खबर नहीं। जिसके कारण महिला के जुड़वा बच्चे खेलते-खेलते 10वीं मंजिल से गिर गए और दोनों की मौत हो गई।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रोमानिया के प्लोइस्टी (Ploiesti City) शहर की है। महिला का नाम एंड्रिया है। एंड्रिया फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग में व्यस्त थी। तभी उसके दोनों जुड़वा बच्चे खलेते-खेलते 10वीं मंजिल से नीचे जा गिरे। महिला को तभी भी बच्चो की खबर नहीं थी। इस घटना की खबर लोकल पुलिस ने महिला को दी।

    जब महिला के घर पुलिस पहुंची, तब वह बच्चों मौत से बेखबर फेसबुक पर लाइव चैटिंग कर रही थी। महिला ने बताया कि वह अपने बड़े बेटे के साथ दूसरे कमरे में थी और उसके दोनों बच्चे उसकी दोस्त के देखरेख में थे। महिला ने बेटे के दोस्तों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चे खिड़की पर पहुंच नहीं सकते है।

    वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने खुद बच्चों को खिड़की पर चढ़ते हुए देखा गया। महिला की दोस्त ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। यह घटना के बाद सभी लोग महिला की आलोचना कर रहे है।