shocking-video-of-pulling-a-child-with-help-of-a-cloth-sheet-goes-viral-video-being-told-of-faridabad

फरीदाबाद (Faridabad) में एक मां ने अपने बच्चे के साथ ऐसा कुछ किया जिसे देख लोग हैरान रह गए।

    Loading

    फरीदाबाद, आये दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिलते है जिसे देख आपको आपकी आँखों पर यकीन नहीं होता है। ऐसा ही एक हैरानी वाला वीडियो फरीदाबाद (Faridabad) से सामने आया है। यह वीडियो देखने के बाद सभी लोग हैरान रह गए है। फरीदाबाद में एक ऐसी घटना घटी जिसे सब लोग सोच में पड़ गए। 

    दरअसल, फरीदाबाद (Faridabad) में एक मां ने अपने बच्चे के साथ ऐसा कुछ किया जिसे देख लोग हैरान रह गए। इस मां ने अपने बेटे को साड़ी से बाँध कर 10वें फ्लोर से 9वें फ्लोर पर लटका दिया। वो तो अच्छा हुआ कि, बच्चे को कुछ नहीं हुआ और उसे सही सलामत ऊपर खींच लिया गया। 

    यह मामला फरीदाबाद (Faridabad) के सेक्टर 82 स्थित फ्लोरिडा सोसायटी का है। यह पर एक महिला ने बालकनी में कपड़े सुखाने के लिए डाले थे। एक कपड़ा वहां से नीचे गिर गया और नीचे वाले फ्लोर में फंस गया। यह महिला 10वें फ्लोर पर रहती है और जिस फ्लोर यह उसका कपडा गिरा वहां लॉक लगा हुआ था। इसलिए महिला अपने कपड़े को वहां से नहीं ला सकती थी। तब उस महिला ने अपने बच्चे की जान को दांव पर लगाने का फैसला लिया।

    महिला ने कपड़ा लेने के अपने बेटे को एक साड़ी से बाँध कर10 वें फ्लोर से लिए नीचे लटका दिया। अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो सामने वाले फ्लोर पर रहने वाले लोगों ने बना लिया। 

    अगर इस पूरी घटना में थोड़ी से भी चूक हो जाती तो, बच्चे की जान सकती थी। इस घटना के बाद महिला अपने व्यवहार पर पछतावा कर रही है। मिली हुई जानकारी के मुताबिक, ये घटना 6 या 7 फरवरी की है। फिलहाल, बिल्डिंग की तरफ से महिला को ऐसा करने पर नोटिस दिया गया है।