दुनिया का ऐसा रहस्यमयी जंगल, जहां जाकर खुदकुशी कर लेते हैं लोग, पेड़ों पर लटकी मिलती है लाशें !

    Loading

    नई दिल्ली: दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। इन रहस्यमयी जगहों के बारे में जब भी हम जानते है तो हैरान रह जाते है। आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही एक मायावी जंगल के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक रह जाएंगे। आम तोर पर जंगल बेहद घने होते है साथ ही वहां कई तरह के रहस्य छिपे होते है। जापान की राजधानी टोक्यो के दो घंटे की दुरी पर एक ऐसा ही जंगल है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते है….. 

    दरअसल जापान के टोक्यो से दो घंटे की दूरी पर ‘एओकिगाहरा’ नाम का एक जंगल (Aokigahara Forest) है। ये जंलग कई तरह के पेड़ों से भरा बड़ा है। हैरानी वाली बात ये है कि इस जंगल में जो भी शख्स आता है। इनमे से ज्यादातर लोग उस जगंल में ही भटकर अपनी जान (Suicide Forest) दे देते है। 

    ‘सुसाइड फॉरेस्ट’

    आपको बता दें कि ये जगह दुनिया की तमाम विचित्र जगहों (Weird Places of World) में शुमार है और ये जापान (Japan News) के ‘सुसाइड फॉरेस्ट’ (Suicide Forest) के नाम से मशहूर है। आपको बता दें की अब तक इस जगह पर अब तक कई लोगों ने आत्महत्या (Suicide in Forest) की है। आत्महत्या की तमाम घटनाएं सुनने और देखने के बाद बहुत से स्थानीय लोगों का मानना है कि इस जगह पर भूतों (Ghosts in Japanese Jungle) का साया है और यहां भूत रहते है।

    दी जाती है चेतावनी 

    आपको बता दें कि इस मायावी जंगल (Suicide Forest in Japan) में प्रवेश करते वक्त आपको- ‘अपने बच्चों और परिवार के बारे में ध्यान से सोचें’, ‘आपका जीवन आपके माता-पिता द्वारा दिया हुआ कीमती तोहफा है’ ऐसे चेतावनी लिखे हुए बोर्ड्स मिलेंगे। जापान के टोक्यो से 2 घंटे की दूरी पर स्थित ये जंगल करीब 35 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां पेड़ों का अथाह सागर है, जहां आसानी से लोग खो जाते हैं। 

    दिशा सूचक यंत्र भी नहीं करता काम 

    दरअसल ऐसा बताया जाता है कि जंगल की मिट्टी, दरअसल ज्वालामुखी के लावे से बनी हुई है। यही वजह है कि यहां कंपास (दिशा सूचक यंत्र) भी काम नहीं करता। आयरन कंटेंट के चलते कंपास की सुई कभी सही रास्ता नहीं बता पाती। अगर कोई जंगल में खो गया, तो वो बाहर की दुनिया के संपर्क नहीं कर सकता। ऐसे में परेशान होकर वहां फंसे लोग आत्महत्या कर देते है।