यूक्रेन में रूस का हेलीकॉप्टर हमले के बाद बना आग का गोला, ज़मीन पर गिरते हुए राख में हुआ तब्दील; देखें अटैक का लाइव वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) में युद्ध जारी है। फिलहाल रूस की ओर से यूक्रेन में कुछ समय के लिए सीजफायर (Ceasefire) का ऐलान किया गया है। इस बीच यूक्रेन से एक चौंकाने वाला वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आया है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि, वीडियो में दिखाई दे रहा है हेलीकॉप्टर रूसी सेना का जिसे यूक्रेन की सेना ने मार गिराया। 

    डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन में गिराया गया एक रूसी हेलीकॉप्टर आग की लपटों में तब्दील होते हुए नीचे गिर गया। फ्रंटलाइन के फुटेज में यूक्रेन के हथियारों द्वारा निशाना बनाए जाने से पहले हेलीकॉप्टर को उड़ते हुए देखा जा सकता है। क्लिप में इसे आग की लपटों में जलते हुए देखा जा सकता है और महज़ चंद सेकंड में यह रख होकर निचे गिरते हुए देखा जा सकता है। 

    यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। कई लोग इसे जम कर अपने अकाउंट्स पर शेयर भी कर रहे हैं। हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि, फुटेज कैसे कैप्चर किया गया था, ट्विटर पर कुछ लोगों ने सुझाव दिया है कि क्लिप को ड्रोन द्वारा लिया गया होगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां फिल्माया गया है। वीडियो को कीव की इंडिपेंडेंट रिपोर्टर इलिया पोनोमारेंको ने भी शेयर किया है।