नयी दिल्ली. कांग्रेस (Congress) नेता प्रियंका गाँधी (Priyanka Gandhi) ने शनिवार को नवरात्रि (Navratri) के विशेष पर्व के पहले दिन लोगों को शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होने की कामना भी की है।
आप सभी को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं।
मां दुर्गा की कृपा से समस्त जनों का कल्याण हो। मां दुर्गा की शक्ति एवं उनका पराक्रम पूरे देश में महिलाओं की अभिव्यक्ति बने। pic.twitter.com/yH9kMxUfS1
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 17, 2020
आज उन्होंने अपने एक एक ट्वीट में कहा कि, “आप सभी को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा की कृपा से समस्त जनों का कल्याण हो। मां दुर्गा की शक्ति एवं उनका पराक्रम पूरे देश में महिलाओं की अभिव्यक्ति बने।”