Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: टीवी के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी का 11वां सीजन (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शो की शूटिंग भारत से बाहर साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हो रही है। इसके लिए पूरी टीम भी केपटाउन पहुंच चुकी है। स्टार्स की यहां की फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद से फैंस को शो का बेसब्री से इंतजार है। अब शो से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। शो के पहले एलिमिनेशन को लेकर चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। 

    दरअसल वेबसाइट स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 का पहला एलिमिनेशन हो गया है। बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) शो से बाहर हो गए हैं। कहा जा रहा है कि पहले टास्क के बाद विशाल आदित्य सिंह, निक्की तंबोली और अनुष्का सेन सबसे आखिर में रहने वाले तीन खिलाड़ी थे। जिसमे से विशाल आदित्य सिंह शो के पहले एलिमिनटेड खिलाड़ी बन गए है। विशाल के शो से पहले ही हफ्ते में बाहर हो जाने से फैंस को जरूर झटका लगने वाला है। फैंस को उम्मीद थी कि विशाल शो में लंबा जाएंगे। 

    अब विशाल के बाहर होने के बाद शो में श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, दिव्यांका त्रिपाठी, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला, सना मकबूल, अर्जुन बिजलानी, अनुष्का सेन, सौरभ राज जैन, आस्था गिल, महक चहल और वरुण सूद रह गए हैं।

    विशाल बिग बॉस 13 में नजर आए थे। उनकी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी और वह शो में काफी लंबा टिके थे। एक्स गर्ल मधुरिमा तुली के साथ के उनके घर के झगड़ों ने भी उनको फेम दिलाया था।