Navaratri 2022
Photo - Youtube

    Loading

    मुंबई : अभिलिप्सा पांडा (Abhilipsa Panda) ‘हर हर शंभू’ (Har Har Shambhu) गाने से सुर्खियों में आईं। उनके द्वारा गाए इस गाने ने लोगों को मोहित कर लिया था। वहीं अब वो एक बार फिर चर्चाओं में हैं। जिसका कारण उनका नया गाना है। उनका ये नया गाना नवरात्रि के अवसर पर रिलीज हुआ है। उन्होंने इस मौके पर ‘नव दुर्गे नमो नमः गाना गाया है। वो इस वीडियो सॉन्ग में देवी मां की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं।

    उनके द्वारा गाया ये गाना लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। उनका ये गाना भक्ति दर्शन एचडी के यूट्यूब चैनल पर 25 सितंबर को रिलीज हुआ है। जिसे अब तक 47 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो में अभिलिप्सा पांडा रेड कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वो गले में ज्वेलरी और कानों में बड़े-बड़े इयरिंग्स पहनी है साथ ही वो अपने बालों को भी खुला रखी है।

     

    इस गाने को अभिलिप्सा पांडा अपनी आवाज से सजाई है जबकि संदीप कपूर ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है। वहीं प्रीतम रावत ने इसे म्यूजिक दिया है। ‘हर हर शंभू’ गाने के बाद अभिलिप्सा पांडा का ये गाना फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। अभिलिप्सा पांडा इस दिशा में आगे बढ़ रही हैं।