Ajay Wished Kajol Birthday
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) काजोल (Kajol) आज अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे मौके पर अभिनेत्री को सुबह से विशिंग फोन कॉल्स और मैसेजेस आ रहे हैं। वहीं उनके पति एक्टर अजय देवगन ने भी एक खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम से एक विडियो शेयर किया हैं। विडियो में सबसे पहले एक मोबाइल नजर आ रहा हैं। जिसे एक्टर अजय देवगन अपने हाथ में पकडे हैं और जिसपर काजोल का कॉल आता हैं।

    जिसे अभिनेता ने तुरंत रिसीव किया। उसके बाद ही विडियो में काजोल कि कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं। तस्वीरों में अदाकारा रेड कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस पहने काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। अजय देवगन ने इस विडियो के कैप्शन में लिखा, ‘जब वह कॉल करती है, तो मैं उठाने से कभी नहीं चूकता। हैपी बर्थडे डियर काजोल’ फैंस उनके इस विडियो को लाइक करते हुए काजोल को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। तो वहीं एक यूजर ने खिंचाई करते हुए लिखा, ‘आतंक का दूसरा नाम काजोल देवी’ साथ ही उसने लाफिंग इमोजी भी शेयर किया हैं। अजय देवगन के इस विडियो को अब तक चार लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    गौरतलब है कि एक्ट्रेस काजोल अब तक कई बॉलीवुड की हिट फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। अभिनेत्री महज 16 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखी थी। हाल ही में आदकारा ने इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे किए हैं। वहीं अजय देवगन भी कुछ कम नहीं हैं। वो भी अब तक कई फिल्मों में लीड रोल में नजर आ चुके हैं। साथ ही वो कई फिल्मों का निर्माण भी कर चुके हैं।