Sam Bahadur Release Date
Photo - Instagram

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अपनी स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने फिल्म के रिलीज डेट अनाउंसमेंट के साथ-साथ फिल्म का टीजर भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। टीजर में अभिनेता का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। वो भारतीय सेना की यूनीफॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।

    हालांकि, टीजर में उनका चेहरा देखने को नहीं मिल रहा है। टीजर में सिर्फ उनकी पीठ दिखाई दे रही है। बता दें कि यह एक बायोपिक है। जिसकी कहानी फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ सान्या मल्होत्रा और फतिमा सना शेख भी लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘365 दिन बाकी हैं ‘सैम बहादुर’ सिनेमाघरों में 1.12.2023’ उनके इस खबर से फैंस काफी खुश हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

    गौरतलब है कि इस फिल्म में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका में विक्की कौशल नजर आएंगे। जबकि एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा उनकी पत्नी सिल्लू मानेकशॉ के किरदार में दिखाई देंगी। वहीं फतिमा सना शेख भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ ने अपनी बहादुरी से साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में सिर्फ 13 दिनों के अंदर ही पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। जिसमें 93 हजार सैनिकों समेत ऑफिसर्स ने सरेंडर कर दिया था।