The Kashmir Files/Bachchan Pandey
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म (Film) ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) इस वक्त हिट (Hit) पर चल रही है। वो इस वक्त सभी फिल्मों को पछाड़ती नजर आ रही है। हाल ही में रिलीज (Release) बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता (Actor) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अभिनेत्री कृति सनोन की अभिनीत फिल्म ‘बच्चन पांडे’ पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ उभरती दिखाई दे रही है। जिससे ये बात साफ होता हैं, की कोई भी फिल्म अपने कहानी से हिट होती है। ‘बच्चन पांडे ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 13 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई।

    वहीं दुसरे दिन इसका ग्राफ लुढ़ककर 10 करोड़ पर पहुंच गया। अगर हम बात करें इस फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन की तो फिल्म ने 11 करोड़ का बिजनेस किया है। ये फिल्म कुल 34 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई है। फर्स्ट वीक में ये फिल्म उम्मीद पर खरी उतरती साबित नहीं हुई। वहीं अगर हम बात करें फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तो इस फिल्म के 10वें दिन का कलेक्शन 27 करोड़ है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 168 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। ये फिल्म बहुत जल्द 200 करोड़ रुपए के रेखा को छूने वाली है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    यहां तक की इस फिल्म ने टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम दुसरे नंबर पर दर्ज किया है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बच्चन पांडे’ को सोशल मीडिया पर बायकॉट करने की भी मांग की जा रही है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    यूजर्स का कहना है की इस फिल्म में गुंडागर्दी को दर्शाया गया है और फिल्म के नाम में पांडे सरनेम जुड़ा है। जिससे ब्राह्मण जाति की बदनामी हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सनोन, जैकलीन फर्नांडिस और अरशद वारसी भी अपने किरदार में नजर आ रहे है।