Selena Gomez On Hailey Bieber
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : हॉलीवुड (Hollywood) की फेमस सिंगर (Singer) सेलेना गोमेज (Selena Gomez) और सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) की लव स्टोरी से हर कोई वाकिफ है। एक समय ऐसा भी था जब ये एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे। लंबे समय तक दोनों एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए थे। फैंस को भी इनकी जोड़ी बेहद पसंद थी। सेलेना गोमेज से अलग होने के बाद साल 2018 में जस्टिन बीबर ने मॉडल हैली बीबर (Hailey Bieber) से शादी कर ली थी, लेकिन फैंस को ये रिश्ता पसंद नहीं आया और वो हैली बीबर से नाराज रहने लगे।

वहीं अब ये नाराजगी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अब उन्हें जान से मारने की धमकियां तक मिलने लगी है। जिसके लिए आखिर में हैली बीबर को सेलेना गोमेज से मिलना पड़ा और उन्होंने उनसे मिलकर अपनी सारी परेशानियां बताई। जिसके बाद सेलेना गोमेज हैली बीबर के सपोर्ट में खड़ी होते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखकर शेयर की हैं। जो अब बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। सेलेना गोमेज ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मॉडल हैली बीबर के सपोर्ट में एक नोट लिखकर शेयर की हैं।

जिसमें उन्होंने अपने फैंस से अपने एक्स बॉयफ्रेंड जस्टिन बीबर की वाइफ हैली बीबर से नफरत खत्म करने की बात लिखी हैं। उन्होंने अपने फैंस से रिक्वेस्ट करते हुए लिखा, “हैली बीबर मेरे पास पहुंची और मुझे उन्होंने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां और ऐसी घृणित नकारात्मकताएं मिल रही हैं। यह वह नहीं है जिसके लिए मैं खड़ी हूं। किसी को भी नफरत या धमकाने का एक्सपीरियंस नहीं होना चाहिए। मैंने हमेशा दयालुता की वकालत की है और वास्तव में चाहती हूं कि यह सब रुक जाए।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Selena Gomez (@selenagomez)

गौरतलब है कि सिंगर सेलेना गोमेज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके फैंस की तगड़ी फैन फोल्लोविंग हैं। सेलेना गोमेज 400 मिलियन फॉलोअर्स वाली पहली लेडी बन चुकी हैं। वो सिंगर के साथ-साथ एक एक्ट्रेस भी हैं। सेलेना गोमेज इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली तीसरी सबसे बड़ी सेलिब्रिटी बन गई हैं। बता दें कि इस मामले में पहले नंबर पर काइली जेनर थीं।