
मुंबई: निर्माता बोनी कपूर (Producer Boney Kapoor) की छोटी बेटी खुशी कपूर ( Khushi Kapoor) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खुशी की कोरोना मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खबर के अनुसार, बोनी कपूर और उनकी बड़ी बेटी जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor ) भी होम क्वारंटाइन में हैं। अभिनेत्री जान्हवी ने हाल ही में थर्मामीटर के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर सबको चौका दिया था। अदाकारा ने अपनी ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। उन्होंने कैप्शन दिया था कि, ‘साल का वह समय फिर से…।‘
खुशी- जान्हवी के भाई अर्जुन कपूर की भी COVID-19 की रिपोर्ट सितंबर 2020 में पॉजिटिव आई थी। और तो और उनकी बहन अंशुला कपूर और चचेरी बहन रिया कपूर भी इस वायरस से संक्रमित हुई थी। अब इलाज के बाद अर्जुन, अंशुला और रिया COVID मुक्त हैं।
View this post on Instagram
खैर, बात अगर जान्हवी की आगामी फिल्मों की करें तो, बहुत जल्द अदाकारा ‘गुड लक जेरी’ और ‘दोस्ताना 2’ में दिखाई देंगी। दूसरी ओर, बोनी रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लव रंजन की आगामी फिल्म में अभिनय करते दिखाई देंगे। इस फिल्म से जुड़ी तैयारी हो चुकी हैं।