Nora Fatehi
Photo- Social Media

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की ग्लैमरस (Glamorous) अभिनेत्री (Actress) नोरा फतेही (Nora Fatehi) काफी सुर्खियों (Limelight) में रहती है। फैंस भी उनके काफी दीवाने है। वहीं अभिनेत्री ने अपने इन्स्टाग्राम (Instagram) पर अपनी कुछ तस्वीरें (Pictures) पोस्ट की है। जिसमें अभिनेत्री अपना फोटोशूट कराते नजर आ रही है। अभिनेत्री ने अपना बेहद बोल्ड फोटोशूट कराया है। उनके इस अदा को देख उनके फैंस उनके पोस्ट की तरफ खींचे जा रहे है। अभिनेत्री तस्वीर में महरूम कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही है।

    बीते रविवार को अभिनेत्री का जन्मदिन था। इन तस्वीरों को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा, की उन्होंने अपने जन्मदिन को एक खास तरीके से सेलिब्रेट किया है। हाल ही में किसी ने अभिनेत्री के इन्स्टाग्राम अकाउंट को हैक करने की कोशिश की थी। जिसके चलते अभिनेत्री के अकाउंट को कुछ समय के लिए डिलीट कर दिया गया था और बाद में रिस्टोर भी हो गया था। जिसके लिए अभिनेत्री ने इन्स्टाग्राम टीम का धन्यवाद भी किया था। नोरा फतेही इससे पहले भी एक बार चर्चा का विषय बन चुकी है।

    इसके पहले अभिनेत्री ने अपने इन्स्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की थी। जो की एक डरावनी वीडियो थी, इस वीडियो में अभिनेत्री एक वाइट कलर के शेर को मांस का टुकड़ा अपने हांथों में लेकर शेर को खिलाती नजर आई थी। उनके इस काम से फैंस में दहशत का माहौल बन गया था। इतना ही नहीं उन्होंने इन शेरों के साथ अपनी तस्वीरें भी खिंचवाई थी। जिसको उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर भी पोस्ट की है। उनके इस व्यवहार से ये पता लगता है की वो जानवरों से खूब प्यार करती है।   

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

    वहीं अगर हम बात करें इनके वर्कआउट की तो अदाकारा अपने काम को लेकर भी काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में गुरु रंधावा के साथ ‘नाच मेरी रानी’ वीडियो सांग में नोरा फतेही डांस करते नजर आई थी। जिसको अब दर्शक अपना प्यार दे रहे है।