पद्मा विभूषण से सम्मानित कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन

    Loading

    मुंबई : मशहूर (Famous) कथक (Kathak) नर्तक (Dancer) पंडित बिरजू महाराज (Pandit Birju Maharaj) का 83 साल की उम्र में देर रात निधन हो गया। उनकी मृत्यु हार्टअटैक (Heart Attack) से हुई। बिरजू महाराज आधीरात अपने नाती पोतों के साथ अंताक्षरी खेल रहे थे की, अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए। परिवार वालों ने उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। 

    उनकी पोती रागिनी महाराज ने बताया कि बिरजू महाराज की मृत्यु के समय उनके परिवार के सदस्य और उनके शिष्य उनके साथ मौजूद थे। वे रात के खाने के बाद अंताक्षरी खेल रहे थे, लेकिन अचानक उन्हें कुछ परेशानी होने लगी। जिसके बाद हम उसे तुरंत अस्पताल ले गए। बिरजू महाराज गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे और ‘डायलिसिस’ पर थे।

    महाराज पद्म विभूषण से सम्मानित थे 

    बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था। महाराज का पूरा नाम बृजमोहन मिश्रा था। बिरजू महाराज को कई पुरस्कारों से नवाजा गया था। महाराज पद्म विभूषण से भी सम्मानित थे। इसके अलावा महाराज एक कवि, कोरियोग्राफर और शास्त्रीय गायक भी थे।