खशखबरी! केंद्र सरकार का ऐलान, 38 लाख कर्मचारियों को मिलेगा भारी दिवाली बोनस

Loading

नई दिल्ली: हाल ही में सामने आई बड़ी खबर के मुताबिक, केंद्र सरकार (Central Government) ने अपने कर्मचारियों (Employees) को एक और बड़ा दिवाली तोहफा दिया है। जी हां जैसा कि  हम सब जानते है हाल ही में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया था। इसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस (Huge Diwali Bonus) की घोषणा की है। बता दें कि 17 अक्टूबर 2023 को लिए गए फैसले के मुताबिक कर्मचारियों को दिवाली बोनस के तौर पर 30 दिन की बेसिक सैलरी के बराबर रकम मिलेगी। आइए जानते है पूरी खबर.. 

इन कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिवाली बोनस केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिया जाने वाला एक वार्षिक बोनस है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कम से कम छह महीने तक लगातार सेवा देने वाले कर्मचारियों को ही दिवाली बोनस मिलेगा। इसके अलावा कुछ अन्य मानदंडों पर खरे उतरने वाले कर्मचारियों को भी यह दिवाली बोनस दिया जाने वाला है, ऐसे  में जो भी इस मानदंडों में बैठता है उन्हें यह लाभ होने वाला है। 

कितना और किसे मिलेगा बोनस

बता दें कि बोनस की राशि कर्मचारी के मूल वेतन के आधार पर निर्धारित की जाती है, जिसकी अधिकतम सीमा रु. 7,000 है. ग्रुप-बी और ग्रुप-सी श्रेणी के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को दिवाली बोनस दिया जाएगा। इसका मतलब है कि लगभग 38 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों को यह बोनस दिया जाएगा। दिवाली बोनस में केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के कर्मचारियों को भी बोनस का लाभ मिलेगा