रामनवमी पर अपनों को इन चुनिंदा Whatsapp Status, Messages और इमेज भेजकर दें बधाई और कहें- जय श्रीराम

    Loading

    नई दिल्ली: साल में एक बार आने वाली चैत्र नवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, इसे छोटी नवरात्र भी कहा जाता है,जिसे बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि का यह पावन पर्व 2 अप्रैल को शुरू हुआ था और इसका समापन 10 अप्रैल को यानी आज हो रहा है। बता दें कि राम नवमी के दिन मां दुर्गा की पूजा के साथ-साथ भगवान राम की भी पूजा की जाती है। रामनवमी का यह पर्व पूरे देश में बड़े धूमधाम, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

    हम सब जानते है इस दिन सुबह 12 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्म होता है इस खास अवसर पर भगवान श्रीराम का जन्म दी बड़े धूमधाम से पुरे देश में मनाया जाता है। इस उत्सव के दौरान लोग अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भी देते हैं, ऐसे में आज हम रामनवमी के इस महापर्व पर आपके लिए कुछ खास संदेश लेकर आएं है।

    मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम

    मैं तुमसे क्या मांगू

    ओ जगत के स्वामी

    ओ अंतर्यामी मैं तुमसे क्या मांगू

    रामनवमी की शुभकामनाएं

     

    मेरे प्रभु राम

    जिनका अयोध्या है धाम

    रघुनंदन जो करते पूरे काज

    आप सबको राम नवमी की शुभकामनाएं

     

    सर्वशक्तिमान भगवान राम

    आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें

    हैप्पी राम नवमी 2022

     

    श्री राम के चरण कमल पर शीश झुकाएं,

    जीवन में हर खुशियां पाएं। 

    हैप्पी रामनवमी 2022 

    आज मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मदिन के अवसर पर आप अपने रिश्तेदारों तथा दोस्तों को इन खास और चुनिंदा संदेशों के द्वारा बधाइयां दे सकते है। आज प्रभु श्री राम के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको भी शुभकामनाएं देते है। स्वस्थ रहे, सुखी रहे प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद सदा आप पर बना रहे।