Navy officer burnt alive for ransom of 10 lakh in Palghar

    Loading

    मुंबई. पालघर जिले (Palghar District) के घोलवड पुलिस स्टेशन (Gholvad Police Station) में 3 अज्ञात लोगों द्वारा झारखंड (Jharkhand) से सूरज कुमार मिथलेश दुबे (Suraj Kumar Mithlesh Dubey) (27) नामक नेवी ऑफिसर (Navy Officer) का अपहरण करके उसे जिन्दा जलाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। शुक्रवार को इलाज के दौरान मुंबई नेवी अस्पताल (Mumbai Navy Hospital) में इस ऑफिसर की मौत हो गई।

     घोलवड पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर इस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार दुबे चेन्नई में तैनात थे। 

    इलाज के दौरान मुंबई नेवी अस्पताल में मौत 

    पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को घोलवड के वेवजी गांव के कुछ लोगो ने पुलिस को सूचना दिया की वेवजी गांव के पास एक जला हुवा व्यक्ति पड़ा है और वह जिंदा है। सूचना मिलते ही घोलवड पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर उसे दहानू कोर्टेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। उनकी चिंता जनक हालत को देखते हुए इलाज के लिए उन्हें मुंबई के नेवी अस्पताल में भेज दिया गया जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार, सूरज मिथलेश दुबे झारखंड के रहने वाले हैं। उन्हें 30 जनवरी को 3 अज्ञात लोगों ने 10 लाख रुपए के लिए उनका अपहरण करके उन्हें पालघर में लाकर जला दिया। 

    राम कदम ने सरकार पर साधा निशाना

    इस बीच, भाजपा नेता राम कदम ने ट्वीट कर कहा है कि पालघर में ना हमारे सेना के जवान सुरक्षित है, ना ही साधु संत सुरक्षित है। निर्ममता से हमारे सेना के जवान को मार डाला। आज भी सारा साधु संत समाज पालघर मामले को CBI को सौंपने की मांग महाराष्ट्र सरकार से कर रहा है। कब मिलेगा न्याय।