File Photo
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    आज बुधवार, 11 मई 2022 को IPL 2022 का 58वां मुकाबला होगा। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच (RR vs DC IPL 2022) भिड़ंत होगी। यह मैच साम शाम 7.30 बजे नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में आरंभ होगा। आज के मैच में जीतने वाली टीम के लिए Play-Off का रास्ता साफ होगा। आइए जानें क्या बोलता है RR vs DC के बीच IPL के हेड टू हेड आंकड़े और कैसा रहेगा आज के मैच में पिच का मिजाज़।

    इस ताज़ा सीज़न में दोनों टीम के प्रदर्शन की बात की जाए तो दोनों ने 11-11 मैच खेले हैं, जिसमें RR ने 7 और DC ने 5 मैच जीते हैं। फिलहाल, RR 14 पॉइंट्स के साथ IPL 2022 Points Table में तीसरे और DC 10 पॉइंट्स लेकर पांचवें पायदान पर है।

    RR vs DC हेड-टू हेड रिकॉर्ड

    आईपीएल का इतिहास बताता है कि RR vs DC के अब तक 25 मैच हुए हैं। जिसमें RR ने 13 और DC ने 12 मैचों में जीत हासिल की है।गौरतलब है कि, IPL 2022 के ताज़ा सीजन में दोनों के बीच इससे पहले एक मुकाबला हो चुका है, जिसमें RR ने DC को धूल चटाई थी। उस मुकाबले में DC ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाज़ी ली थी। RR की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए DC को जीत के लिए 223 रनों का टारगेट दिया था। टारगेट चेज़ करते हुए DC की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खो कर 207 रन ही बना पाई और मैच हाथ से निकल गया।

    पिच का मिजाज़

    आज की भिड़ंत नवी मुंबई स्थित डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadiu, Navi Mumbai RR vs DC IPL 2022) में होगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस मैदान की पिच अब पहले के अपेक्षा बहुत स्लो हो चुकी है। फिर भी, शुरूआती ओवर में फ़ास्ट बोलर्स को बढ़िया स्विंग मिलेगी। ओस गिरने के मद्देनजर टॉस जीतने वाले टीम पहले गेंदबाज़ी लेना चाहेगी।