Chennai Super Kings ने आखिर रांची के MS Dhoni को क्यों बनाया था अपनी टीम का पहला कप्तान, जानिए राज़ की बात

    Loading

    -विनय कुमार

    IPL की येलो आर्मी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए सबसे ज्यादा कप्तानी करने वाले महान कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने IPL 2022 से पहले कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने अपनी टीम के धुरंधर ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को टीम की कमान सौंपी। गौरतलब है कि कैप्टेन कूल एमएस धोनी IPL के इनौग्रल सीजन IPL 2008 से ही CSK के साथ हैं। अब सोचने वाली बात ये है कि, आखिर चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट ने एमएस धोनी को ही अपनी टीम का पहला कप्तान क्यों बनाया, जबकि दूसरी टीमों के ज्यादातर कप्तान वो थे, जो उस टीम राज्य से थे।

    IPL 2008 की सभी टीमों के कप्तानों की सूची

    डेक्कन चार्जर्स (Deccan Chargers): वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman)

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bengaluru RCB): राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid)

    राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals): शेन वार्न (Shane Warne)

    पंजाब किंग्स (Punjab Kings/Kings Eleven Punjab KXIP/ PBKS): युवराज सिंह (Yuvraj Singh

    चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings CSK): एमएस धोनी (MS Dhoni)

    दिल्ली डेयर डेविल्स (Delhi Daredevils/Delhi Capitals): वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag)

    कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders KKR): सौरव गांगुली (Sourav Ganguly)

    मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI): सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar)

    धोनी इसलिए थे सभी कप्तान से जुदा

    IPL की शुरुआत जब हुई थी, तब ज्यादातर टीमों ने उन खिलाड़ियों को अपनी टीम का कप्तान बनाया था, जो टीम के राज्य से थे। दिल्ली डेयर डेविल्स ने वीरेंद सहवाग को कप्तान बनाया था, जो दिल्ली से हैं। राहुल द्रविड़ को RCB ने अपना कप्तान बनाया गया, क्योंकि उनकी जड़ें बैंगलोर की हैं। मुंबई इंडियंस ने मुंबई के सचिन तेंडुलकर को कमान सौंपी थी। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब ने पंजाब से ताल्लुक रखने वाले युवराज सिंह को कप्तान बनाया था और कोलकाता नाइट राइडर्स ने ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’ सौरव गांगुली को कप्तानी सौंपी थी। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स ने ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज शेन वार्न को कप्तान बनाया था। लेकिन, ज्यादातर टीमों ने अपने राज्य से ताल्लुक रखने वाले खिलाड़ियों को ही अपनी टीम का कप्तान बनाया था।

    ‘इसलिए’ धोनी बनाए गए थे CSK के पहले कप्तान

    सभी टीम के लिए IPL 2008 नया था। और सभी यही चाहते थे कि अपने राज्यों के प्लेयर को कप्तानी सौंपकर एक अच्छा फैन बेस बनाया जाए। लेकिन, CSK ने झारखण्ड प्रदेश की राजधानी रांची के रहने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) पर दांव खेला। गौरतलब है कि, उस समय धोनी का अपना बहुत बड़ा फैन बेस था, क्योंकि एक साल पहले ही बतौर भारतीय T20 टीम के कप्तान उन्होंने ICC T20 World Cup, 2007 में जीता था। बात साफ थी, T20 Cricket की समझ उन्हें जबरदस्त थी। CSK टीम मैनेजमेंट ने सोच-समझकर एमएस धोनी को अपनी टीम की कमान सौंप दी। आपको याद दिला दें कि, IPL के पहले ही सीजन में CSK ने फाइनल तक की यात्रा की थी। हालांकि, खिताबी मुकाबले में CSK हार गई, लेकिन टीम के कप्तान एमएस धोनी ने अपने फैसले और कप्तानी से दुनिया पर अपनी काबिलियत की अमिट छाप छोड़ी।

    एमएस धोनी तमिलनाडु के बिल्कुल नहीं थे, लेकिन यहां के क्रिक्रेटप्रेमियों का उन्हें बड़ी मोहब्बत मिली। IPL ही नहीं, बल्कि T20 लीग में खेलने वाली दूसरी टीम की तुलना में भी चेन्नई सुपर किंग्स का अपना अलग रौब है, फैन बेस है।

    चैंपियन बनकर समाप्त की कप्तानी-यात्रा

    आज गुरुवार, 24 मार्च 2022 को एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने CSK टीम की कप्तानी छोड़ दी और अपने उत्तराधिकारी के तौर पर रवींद्र जडेजा को सही माना। जडेजा IPL 2012 से ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। गौरतलब है कि, IPL 2021 की ट्रॉफ़ी केस ने एमएस धोनी की कप्तानी में जीती। कुल मिलाकर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने 4 बार ट्रॉफ़ी जीती हैं।