Manoj Jarange Patil Maratha Reservation
मनोज जरांगे पाटिल (फ़ाइल फोटो)

Loading

महाराष्ट्र: कल यानी 24 दिसंबर को मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) को लेकर मनोज जरांगे (Manoj Jarange patil) द्वारा महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) को दिया गया अल्टीमेटम खत्म होने वाला है। ऐसे में अब फिर से मनोज जरांगे एक्शन मोड़ में आ गए है, कल क्या होगा इस पर आंदोलनकारी मनोज जारांगे पाटिल आज बीड में निर्णायक चेतावनी बैठक करेंगे। इस बैठक के लिए प्रदेश भर से मराठासमुदाय के लोग रवाना हुए हैं। 

आपको बता दें कि यहां जरांगे के स्वागत के लिए 201 जेसीबी तैयार रखी गई हैं। इसके अलावा हेलीकॉप्टर से भी पुष्प वर्षा की जाएगी। आइए जानते है कैसी होगी जरांगे की यह बीड की सभा…  

जैसा कि हमने आपको बताया कि जरांगे का राज्य सरकार को दिया गया अल्टीमेटम रविवार को समाप्त हो जाएगा। इसलिए आज की बैठक में जरांगे की क्या भूमिका होगी, इस पर पूरे राज्य की नजर है। वहीं खबर सामने आ रही है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार सुबह पुणे का दौरा शुरू कर दिया है। 

ऐसे में आज और कल का दिन महाराष्ट्र के लिए बहुत अहम है, क्या महाराष्ट्र सरकार मराठा आरक्षण को लेकर कोई  फैसला ले पाएंगे ? अगर नहीं लिए तो मनोज जरांगे पाटिल की अगली भूमिका क्या होगी? इन सभी प्रश्नों पर महाराष्ट्र के जनता की नजरें अड़ी है।