प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ केडीएमसी की कार्रवाई

    Loading

    कल्याण : केडीएमसी क्षेत्र (KDMC Area) में प्रतिबंधित प्लास्टिक (Restricted Plastic) के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई (Punitive Action) जारी है। संबधित विभाग के अधिकारियों द्वारा महानगरपालिका क्षेत्र में प्रतिबंध के बाबजूद प्लास्टिक का कारोबार करने वाले दुकानदारों (Shopkeepers) पर कार्रवाई करते हुए 77.2 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया गया और 1,80,000 रुपए जुर्माना (Fine) वसूल किया गया है। 

    प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ विशेष कार्रवाई 

    केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2022 से कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में सिंगल प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के उपायुक्त अतुल पाटिल के मार्गदर्शन में प्लास्टिक पर प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए महानगरपालिका के सभी 10 वार्डों में 10 अलग-अलग दस्ते का गठन किया गया है और प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जा रही है। 

    1,80,000 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया

    इस कार्रवाई के तहत महानगरपालिका के सभी वार्डों में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई और सभी वार्डों में कुल 280 प्रतिष्ठानों का दौरा कर उनके पास से 77.2 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया और 1,80,000 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। प्रत्येक वार्ड में सफाई अधिकारियों, सफाई निरीक्षकों, मुकादमों, अनाधिकृत निर्माण नियंत्रण और फेरीवाले रोकथाम दस्ते के कर्मियों, पुलिस व्यवस्था द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गयी। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए नागरिकों को प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग के उपयोग से सख्ती से बचना चाहिए। ऐसी अपील महानगरपालिका प्रशासन द्वारा की जा रही है।