
संबलपुर. ओडिशा (Odisha) के संबलपुर जिले (Sambalpur District) में एक पाइप गोदाम (Pipe Warehouse) में सोमवार को भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई है। दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इलाके में धुएं का गुबार छाया हुआ है।
#WATCH | Odisha: Massive fire breaks out in a pipe warehouse in Sambalpur district. Fire tenders on the spot. pic.twitter.com/avdp3YDpXx
— ANI (@ANI) May 22, 2023
जानकारी के मुताबिक गोदाम में आग आज दोपहर 4:30 बजे के करीब लगी। जिसके तुरंत बाद घटना की जानकारी दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई। दमकल विभाग की 4-5 गाड़ियां मौके पर मौजूद है। दमकलकर्मी आग बुझाने का अथक प्रयास कर रहे हैं। आग विकराल हो गई और लाखों का नुकसान हो गया है।
हालांकि, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि यह आग शार्ट सर्किट के कारण भड़की। हालांकि, दमकल विभाग ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मौके पर वर्ष अधिकारी मौजूद है।