RLD चीफ जयंत चौधरी (Photo Credits-ANI Twitter)
RLD चीफ जयंत चौधरी (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। लेकिन उससे पहले सोमवार को आए एग्जिट पोल (UP Exit Poll 2022) में कई एजेंसियों द्वारा भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की तरफ इशारा किया जा है। हालांकि एग्जिट पोल को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) , शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) के बाद अब आरएलडी चीफ जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने प्रतिक्रिया दी है। जहां प्रियंका गांधी ने कहा कि नतीजों का करेंगे इंतजार तो वहीं जयंत चौधरी बोले कि गठबंधन की सरकार बनेगी।

    ज्ञात हो कि एग्जिट पोल पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हम इंतजार करेंगे और देखेंगे की चुनाव के नतीजे क्या रहते हैं। आज हम महिला दिवस मना रहे हैं। हमारी 159 महिला प्रत्याशी हैं। हमने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया है।

    गौर हो कि एग्जिट पोल पर RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि ये एक राय है, मैं इससे सहमत नहीं हूं। जो उत्साह हमने देखा, परिवर्तन लाने के लिए एक निश्चय लोगों में था। मुझे लगता है सर्वे से अलग नतीजे होंगे। गठबंधन की सरकार बनेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है। 

    उल्लेखनीय है कि पांच बड़ी सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल  में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। हालांकि की सपा की सीटों में बढ़ी बढ़त दिख रही है लेकिन बहुमत से दूर है। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि एग्जिट पोल कई बार गलत साबित हुए हैं। ऐसे में सभी को 10 मार्च तक का इंतजार करना पड़ेगा।