Screengrab From Posted Video
Screengrab From Posted Video

    Loading

    आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) मना रहा है। इस आजादी पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से  घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) से जुड़ने की अपील की थी। ये अभियान आज यानी 15 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान के तहत मोदी सरकार ने देशवासियों से अपने घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। इसी कड़ी में गुजरात (Gujarat) से एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। 

    दरअसल, गुजरात के इस शख्स ने अपनी कार को ही तिरंगे के रंग में रंग दिया है। गुजरात का एक शख्स कार चलाकर दिल्ली पहुंचा है। इस शख्स ने अपनी कार पर तिरंगा (Tricolour On Car) बनवाया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गुजरात के सिद्धार्थ दोषी ने अपने कार पर 2 लाख रुपये खर्च कर तिरंगा बनवाया है।  सिद्धार्थ का कहना है कि, वह  बताया लोगों को अभियान के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।

    एएनआई के मुताबिक, गुजरात से दिल्ली आए सिद्धार्थ दोषी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मिलने की इच्छा रखते हैं। उनकी इस अनोखी कार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि कार पूरी तरह से तिरंगे के रंग में रंगी हुई है।

    बात दें कि, आज भारत अपने आजादी का 75वीं सालगिरह मना रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आह्वान किया है। यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव की ही एक कड़ी है। इस अभियान का मकसद लोगों को अपने घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है।