(Image-Social Media)
(Image-Social Media)

    Loading

    नई दिल्ली: अक्सर कहा जाता है कि प्यार में पड़े लोग एक दूसरे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वे आखिरी सांस तक एक-दूसरे के साथ रहने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक मामला अमेरिका के टेक्सास से सामने आया है। कैंसर के आखिरी स्टेज से जूझ रही एक महिला ने टेक्सास के हरमन मेमोरियल सिटी मेडिकल सेंटर में अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। आपको बता दें कि इस हॉस्पिटल वेडिंग में दोनों ने आखिरी सांस तक साथ रहने की कसम खाई थी। इस बार महिला को खास व्हीलचेयर पर बिठाया गया। यह एक ऐसा पल था जिसे देख किसी की भी आंखें नम हो जाती। आइए जानते है इस प्रेमकहानी के बारे में… 

    प्रेमिका को निकला कैंसर फिर जो हुआ.. 

    दरअसल नोरिना और रेमन नवारो की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। उन्होंने पांच साल पहले एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों को डांस का शौक था। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ती गईं। उन्होंने जीवन भर एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया। हालांकि, जल्द ही एक कठिन परिस्थिति उनके सामने आ गई। जनवरी 2020 में, नोरिना को मलाशय के कैंसर का पता चला था। यह कैंसर चौथी, आखिरी स्टेज में पहुंच चुका था। उसके बाद एक साल के अंदर ही पूरी दुनिया में कोरोना फैल गया। इस अवधि के दौरान, नोरिना के पक्ष में रेमन मजबूती से खड़ा था। उन्होंने पूरी जिम्मेदारी ली और नोरिना को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जब उसके पास समय नहीं होता था, तो वह अपनी बहन को नोरिना की देखभाल के लिए भेज देता था। इस तरह इस प्रेमी ने अपने प्रेमिका का कड़े वक्त में भी साथ दिया। 

    एक दूसरे का रखते है ख्याल 

    नोरिना कहती हैं कि रेमन ने उन्हें एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ा। इसलिए इस बीमारी से लड़ना थोड़ा आसान हो गया। दिलचस्प बात यह है कि रेमन का यह भी कहना है कि नोरिना उनका बहुत ख्याल रखती हैं। पिछले साल (2022) नवंबर में नोरिना की हालत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें टेक्सास के हरमन मेमोरियल सिटी मेडिकल सेंटर के मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (एमआईसीयू) में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने रेमन को बताया   हैं कि नोरिना की हालत बहुत गंभीर है। 

    अस्पताल में शादी की तैयारी 

    मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पिछले साल से शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे। उन्हें मैरिज लाइसेंस भी मिल गया है। यह जानने के बाद नोरिना के एक डॉक्टर ने रेमन को उसकी सभी इच्छाओं को पूरा करने के लिए एक सुझाव दिया। रेमन ने अस्पताल में शादी करने की सोची और स्टाफ की मदद से शादी की तैयारी की। इसमें खास बात यह भी है कि नोरिना ने पहले ही शादी का जोड़ा खरीद लिया था। रेमन ने जल्दी से परिवार और दोस्तों को शादी में आमंत्रित किया। अस्पताल की मेडिकल टीम ने नोरिना के लिए एक विशेष अस्पताल बिस्तर की व्यवस्था की।

    शादी के बाद बदली नोरिना की जिंदगी 

    शादी में परिवार, दोस्तों और अस्पताल के कर्मचारियों सहित 25 सदस्य शामिल हुए थे। दुल्हन को अस्पताल में बने एक छोटे से चर्च में ले जाया गया और वहां शादी की रस्में हुईं। इस रस्म के बाद नोरिना के चेहरे पर खुशी देखकर हर कोई खुश हो गया। दिलचस्प बात यह है कि इस शादी समारोह के बाद नोरिना की हालत में सुधार होना शुरू हो गया था। नोरिना को दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। अब नोरिना अपने पति के साथ खुशी-खुशी रह रही हैं। नोरिना का कहना है कि उनके जीवन का हर दिन ईश्वर का आशीर्वाद है।