मुंबई. राजधानी मुंबई (मुंबई) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 5,708 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 12 संक्रमितों की मौत हो गई है। वहीं 15 हजार से लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। इस बात की जानकारी गुरुवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बुलेटिन जारी कर दी है। इससे पहले बुधवार को शहर में कोरोना के 6,032 नए मामले और 12 मरीजों की मौत हुई थी।
BMC के मुताबिक मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,708 नए मामले और 12 मरीजों की मौत के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,023,707 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 16,500 पर पहुंच गई है।
#COVID19 | Maharashtra: Mumbai reports 5,708 new cases, 12 deaths and 15,440 recoveries.
Active cases 22,103 pic.twitter.com/FBb1yGlZm7
— ANI (@ANI) January 20, 2022
वहीं, अच्छी बात यह है कि शहर में पिछले 24 घंटे में 15,440 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 9,82,425 हो गई है। शहर में आज रिकवरी रेट 96 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वर्तमान में शहर में 22,103 एक्टिव मरीज हैं।
BMC के मुताबिक मुंबई में मिले नए मरीजों में से 4,795 मरीज (84%) एसिम्टोमैटिक पाए गए हैं, जबकि 550 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसमें से 79 को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी। वर्तमान में 2,196 मरीज ऑक्सीजन पर है। वहीं कुल 4,857 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल मुंबई में 38,093 बेड्स है, जिसमें से 33,236 बेड्स खाली है।
मुंबई में आज 53,203 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई है। यहां अब तक 148,31,298 नमूनों की जांच की जा चुकी है।