छात्राओं को सिखाया जाएगा मार्शल आर्ट्स, 8 मार्च से ‘अपराजिता’ अभियान की शुरुआत

    Loading

    शिक्षा और रोजगार के जरिए समाज में महिलाओं एवं लड़कियों की दशा में बदलाव आरहा है। आज कई शेत्रों में लड़कियां लड़कों से आगे बढ़ रही हैं, वहीं कई जगहों पर महिलाओं और लड़कियों पर अभी भी रोक-टोक लगाया जा रहा है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मसुरक्षा के गुण  सिखाए जाएंगे। इसके तहत 9वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं की छात्राओं को मार्शल आर्ट्स (Martial Arts) सिखाया जाएगा। महिला-बाल विकास की संचालक स्वाती मीणा नायक (Swati Meena Nayak) ने बताया कि 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस से ‘अपराजिता’ अभियान (Aparajita Abhiyan) शुरुआत की जाएगी।

    15 से 20 दिन होगा प्रशिक्षण शिविर 

    प्रदेश के 311 विकास खंडों में उत्कृष्ट विद्यालय और चयनित शासकीय विद्यालयों (Selected Government School) में कक्षा 9 से 12वीं तक की बालिकाओं (Girls) के लिए 15 से 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर (Training Camp) आयोजित होगा। इसमें आत्मरक्षा वाली खेल गतिविधियां जैसे कि जूड़ो(Judo), कराटे (Karate) एवं ताइक्वांडों (Taekwondo) का विशेष प्रशिक्षण खेल एवं युवा कल्याण विभाग (Youth Welfare Department) के सहयोग से दिया जाएगा।

    बालिकाओं को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा के तरीके 

    इस पूरे प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा (Self Defense) के तरीके सीखाना है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में रुचि रखने वाली छात्राओं का टैलेंट (Talent) भी सर्च हो सकेगा। प्रशिक्षण के समापन पर सभी विकासखंडों (Development Blocks) में प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक विकासखंड से प्रथम 10 प्रतिभाशाली बालिकाओं (10 Talented Girls) का चयन भी किया जाएगा। इस प्रोग्राम के बाद सभी बालिकाओं को प्रमाण पत्र (Certificate) भी दिया जाएगा।