Malaika Arora-Arjun Kapoor
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई: अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो कभी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ अपने रिश्ते को लेकर। अपने करियर में अर्जुन ने कई बड़ी हिट फिल्मों में काम किया। जिसमें उन्होंने दर्शकों के सामने अपनी कॉमेडी से लेकर एक्शन तक सभी स्किल्स को दर्शाया है। वहीं अर्जुन अपने अलग और मजाकिया अंदाज के लिए भी काफी फेमस हैं। वह अक्सर फैंस और पैपराजी के साथ मस्ती मजाक करते नजर आ ही जाते हैं। अब अर्जुन कपूर ने अपने हाथ पर एक नया टैटू बनवाया है। उन्होंने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि अर्जुन ने यह टैटू मलाइका के लिए नहीं बनवाया है। 

    अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके हाथ पर एक टैटू बना नजर आ रहा है। इस टैटू में कैपिटल A के साथ ताश के पत्तों का हुकुम वाला निशान नजर आ रहा है। दरअसल यह अपनी बहन अंशुला कपूर के लिए बनवाया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहे हैं कि उन्होंने अपने हाथ में अंशुला के नाम का पहला शब्द यानी A गुदवाया है। A के साथ उन्होंने दिल भी बनाया है। इस वीडियो के साथ अर्जुन कपूर ने अंशुला के लिए खास पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने बहन के लिए पोस्ट में लिखा, ‘वह मेरी आस्तीन का इक्का है। अंशुला कपूर और मैं, जिंदगी में A के जरिए हमेशा के लिए आपस में जुड़े हुए हैं।’ सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

    आपको बता दें कि हाल ही में दिए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बताया कि मां के निधन के बाद से ही अंशुला उनका ख्याल रखती हैं और वो अपनी बहन के काफी करीब हैं। अंशुला, अर्जुन के लिए ही अमेरिका से पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत वापस आ गई थीं। बता दें कि अंशुला और अर्जुन बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर की संतान हैं। मोना कपूर का कैंसर के चलते निधन हो गया था। श्रीदेवी से शादी के लिए बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था।वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर पिछली बार ‘सरदार का ग्रैंडसन’ और ‘संदीप और पिंकी फरार’ में नजर आए थे और दोनों ही फिल्में ऑनलाइन रिलीज हुई थीं। अब अर्जुन कपूर फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ सैफ अली खान, जैकलिन फर्नांडिस और यामी गौतम नजर आएंगे। इसके अलावा वह मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलन रिटर्न्स’ में भी नजर आएंगे जिसमें जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं।