Kajol
काजोल की फोटो (Photo Source - ANI)

Loading

मुंबई : देश में इन दिनों नवरात्रि (Navratri) का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस साल नवरात्रि 15 अक्टूबर, 2023 से शुरू हुई है। आज यानी 21 अक्टूबर को दुर्गा पूजा का सातवां दिन है। सभी भक्त मां नव दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी इस रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं। सेलिब्रिटी दुर्गा पूजा में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद ले रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) भी 20 अक्टूबर, 2023 को मुंबई के जुहू में ‘नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा’ पूजा पंडाल में पहुंची थीं।

जहां एक्ट्रेस ने देवी मां का आशीर्वाद लिया। जिसका एक वीडियो एएनआई ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में काजोल येलो कलर की साड़ी पहने बेहद खुबसूरत नजर आ रही हैं। काजोल मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के बाद पुजारी के भी पैर छूकर आशीर्वाद ली। इस दौरान दुर्गा पूजा पंडाल में काजोल की कजिन सिस्टर और एक्ट्रेस शरबानी मुखर्जी भी नजर आईं। बता दें कि नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा उत्सव हर साल होता है। जिसमें पूरा मुखर्जी परिवार शामिल होता है। इस पूजा का आयोजन अयान मुखर्जी के पिता और काजोल के चाचा देब मुखर्जी द्वारा किया जाता है।  

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 28 साल हुए पूरे 

बात करें काजोल के वर्कफ्रंट कि तो एक्ट्रेस हाल ही में वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में नजर आई थीं। वहीं काजोल और शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के रिलीज हुए 28 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में राज और सिमरन की जोड़ी ने लोगों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ी है। आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

काजोल का पोस्ट 

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 28 साल पूरे होने की खुशी में एक पोस्ट शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “अभी भी हरा पहना हुआ है, लेकिन शायद वही रंग नहीं है.. 28 साल बाद ‘DDLJ’ आप लोगों का है.. हमारे सभी प्रशंसकों और लोगों ने इसे एक ऐसी विरासत बना दिया है जो हमारी कल्पना से कहीं आगे तक जीवित है। आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।”