
नई दिल्ली. दोपहर की एक बड़ी खबर के अनुसार पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बीरभूम हत्याकांड (Birbhum Massacare) मामले में CBI ने FIR में 21 लोगों के नाम दर्ज कर लिए हैं। इसके अलावा, CBI ने अपनी FIR में कहा है कि 70-80 लोगों ने पीड़ितों के घरों में तोड़फोड़ की और उन्हें जान से मारने के लिए बाद में आग लगा दी। पता हो कि बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में बीते 21 मार्च को बदमाशों ने 8 लोगों की जघन्य हत्या कर दी थी।
West Bengal | Central Bureau of Investigation’s forensic team reaches Rampurhat village to probe #Birbhum violence case pic.twitter.com/5aUpTuJUgW
— ANI (@ANI) March 26, 2022
इसके पहले कोलकाता हाईकोर्ट कोलकाता (Kolkata High Court) हाईकोर्ट ने बीरभूम हत्याकांड (Birbhumi Massacre) में CBI जरुरी जांच के आदेश दे दिए थे। इस फैसले से ममता सरकार को तगड़ा झटका तो लगा ही है, वहीं CBI को आगामी 7 अप्रैल तक कोर्ट में रिपोर्ट पेश करनी है। हालाँकि इससे पहले SIT इस मामले की जांच कर रही थी।
दरअसल घटना के अनुसार बीते 21 मार्च की रात पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में हिंसा और आगजनी कि बड़ी घटना हुई थी। तब वहां सत्ताधारी दल TMC से जुड़े उप प्रधान भादू शेख की हत्या के बाद कुछ अराजक तत्वों ने बोगतुई गांव में करीब दर्जन भर घरों को आग के हवाले कर दिया था, जिसमें जलकर 6 महिलाओं और 2 बच्चों समेत कुल 8 लोगों की दुखद और निर्मम मृत्यु हो गई थी। जिस पर आज CBI ने अपनी FIR दर्ज की है।